राजस्थानी आभूषण
आभूषण ऊपर से पहने जाना वाला या आभायुक्त बनाने वाली सामग्री
>> इस टॉपिक में से निम्न प्रकार इ प्रश्न पूछ सकते है
Q . 1 . आभूषण कहा पर पहना जाता है
Q . 2 . निंम्न में से किस अंग पर कोनसा आभूषण पहना जाता है।
Q . 3 . निम्न आभूषणों का सही क्रम बताइए
Q . 4 . निंम्न आभूषणों को शरीर के अंगो से सुमेलित कीजिए।
—--------------------------------------------------------------------------
1 कुछ प्रश्न इस प्रकार है >>
1 . बेसरि नामक आभूषण कह पर पहना जाता है
मस्तक
गला
कान
नाक (D )
2 . निम्न में से पैर के आभूषणों में शामिल नहीं है ?
हिरणमेंन
पूणच
आंवला
एरण (C )
5 निम्न आभूषणों का सही क्रम क्या होगा
टोका आवला सटका ठुसी फोलरी
1. a,b,c,d,e
2. b,e,d,c,a
3. a,d,c,b,e,
4. b,a,c,d,e (c )
सही आंसर इस प्रकार होगा -
टोका - सिर
आवला - पैर
सटका - कमर
ठुसी - गले
फोलरी - पैर की अंगुली
क्रम ये होता है
सिर
मस्तक / ललाट
नाक
मुँह / दाँत
कान
गला / कंठ
सीना / छाती
भुजा
कलाई
हाथ
कमर
पाँव
पैर (पैर का अंतिम छौर अंगुली )
6 . निम्न आभूषणों को सुमेलित कीजिए
a. मेमंद - 1 कान
b . तगड़ी - 2 . दांत
c . टणका - 3 . सिर
d . खुंगाली - 4 गला
e . पथरी - 5 पांव
f रखन 6 कमर
सही उत्तर - a3 , b6 , c5 , d4 , e1 , f2
>>> 1 . सिर पर पहने जाने वाले आभूषण
1 . सीसफूल, मेमंद, बोर, बालापास, सुआभलको, सरकियारो, गोफण, मौड़ (दुल्हन के सिर पर बांधे जाने वाला ), पटरी, टीका , टिकड़ा, रखड़ी, सलेडो, सिरोभूषण, तिलकमणी, थुड़ी, टीबगटो,
नोट -: 1 . सिर पर पहने जाने वाले आभूषणों को “चूड़ारत्न” के नाम से जाना जाता है।
2. रखड़ी के पीछे बनी सोने की नली को “सरी” के नाम से जाना जाता है।
3 . सरी के आगे और राखड़ी के पीछे के हिस्से को “गेड़ी ” कहा जाता है।
4 . बालो की वेणी में गुंथा जाने वाला आभूषण “गोफण ” के नाम से जाना जाता है।
5 . मुग़ल ईरानी परम्परा की दें = मेमंद (ललाट अथवा सर के एक और
>> 2 . मस्तक पर पहने जाने वाले आभूषण
मोली, फूल, बोरला, (बोत), टीका, फीणी, झेला, मांग, सांकळी मांग, तावित, तलब, सोनपत्री, सोहली, टीका, टीडोभलको, बिंदिया, दामनी।
नोट –: 1. मांग भरने के स्थान पर चमकदार आभूषण – टीडोभलको
2 . बिंदिया (मस्तक पर सामने )
3 . फीणी नाक और मस्तक दोनों में पहने जाते है।
3 . कान के आभूषण
कर्णफूल, पीपल, फूल, झूमका , अंगोट्या, झेला, लटकन , बाली, टॉप्स, पत्ती, सूरलिया, मोरफवर, झाले, बारेठ, अरेन, अरेन - पत्ता, कर्ण - कुंडल, कर्ण - पालिका, कर्ण - पीठ, ओोंगरिया, कुड़ला, कुड़क, लॉन्ग, बैडला, तेवटो, पूजी, गुट्टी, झुमरिया, ओगन्या, संदोल, पाटी - सुलिया, जमेला आदि।
4 . नाक में पहने जाने वाला आभूषण
नथ, बारी, बाली, कुड़क, नथड़ी, भवर, कड़ी, कांटा, चुनी , लौंग, फीणी, भवरिया, बेसर / बेसरी, कोको, खीवण, बुलाका, लटकन, चोप, बलनी, बिजली, नेकसर, चोप , गूदड़ो आदि
5 . दाँत के आभूषण
रखन (दातो में चांदी और सोने की प्लेट ),
चोंप (सामने के दाँतो में सोने , चांदी या रंगीन पदार्थ को सुराख़ कर भरना )
धांस, मेख
कुचरणी ( दांत कुचरणी )
6 . कंठ के आभूषण
धमणयो, थेडयो, तेड़यो, आड़, मूँठया, झालरा, हालरा, खाटला, ठुस्सी, चम्पाकली, मादलिया, तगतगइ, तखती, तुड़कु, कंठी, सोनकंठी।
नोट - : काली आट में सोने का चित्रित ठप्पे वाला पाटला पिरोकर बनाया गया आभूषण हालरा कहलाता है।
7 . गले या छाती में पहने जाने वाले आभूषण
मादलिया, गलपट्टा, रामनामी, नावा, तुलसी, बजंटी, हासली, हान्स, तिमणिया, पोत, मुक्तमाला, चन्द्रहार, कंठहार, हांकर , हंसहार , सरी, जंजीर, पँचलड़ी, वारली, चौकी, हमेल, हार, कांठला, छेडियो, मंगलसूत्र, तांती, खुंगाली / नागली , रानीहार, कण्ठमाल, डोरा, वजरटिकी , कंठी , झालरों। चन्दनहार, गुलीबंद, हार, मोहरन, मण्डली, मटरमाल, निबोरी, थामनिया, चौकी, कंठसरी, गलपटियो , मोहनमाला आदि।
8 . बाजू में पहने जाने वाले आभूषण
टड्डा, ठुडडा, वृद्धा, आरत, उतरनो, खींच, आणत, तकमा, बाजूबंद, भुजबन्द, चुड़ला, गजरा , हारपान, नवरत्न , अट्टा आदि।
9 . कलाई में पहने जाने वाले आभूषण
चुडिया, कत्स्या , बल्लया, डोडिया , डकचूड़ी , गजरा , पुंच, ढोपला , मेखो, पट , जाल , फुँदना , मौकडी , कंकण , नौगरी , चूडा, गोखरू , बंगड़ी , जगरा , पाटला , पहुंची , कंगन , चूड़ी , कड़ा , पुंचिया।
10 . हाथ और अंगुली में पहने जाने वाले आभूषण
छल्ला , अंगूठी, मूंदड़ी , बिटी , दामना , हथपान , छडा , छाप , अरसी (अरसी अंगूठे की अंगूठी ) , हथफूल , महँक / डाँक , सोहनपान।
11 . कमर में पहने जाने वाले आभूषण
तगड़ी , तकड़ी , करधनी , कनकती , चौथ , जंजीर , सटका , कंदीरा , कंदोरा।
12 . पैर में पहने जाने वाले आभूषण
पायजेब , पैजनिया , छलकडा, अनवट, पंजा , हिरना , मैंन, लछ्ने, लच्छा , लंगर , छड़ , घुँघुरु , आंवला , कड़ा , जोड़, नेवरी , झंकारतन , तेघड़ , गुठ्लो , लंगर , झांझर , टणका , टांका , रमझोल , मक्या , जीवी , तोडा - छोड़ा , पायल , शंकुतला , नकुम आदि।
13 . पैर की अंगुली में पहने जाने वाले आभूषण
बिछिया, गौर , गोलया , जनऊ / गुच्छी , चुट्टी , सिंजनी , नखलिया , जोधपुरी जोड़ , हवाईजोड़ , पागपान , फोलरी।
.jpg)
—---------------------------------------------------------------------
Please Like and Subscribe our chanal study logic.


0 टिप्पणियाँ